Thursday, 18 May 2017

चाइना के कुत्ते-बिल्ली के मांस खाए जाने वाले त्यौहार पर रोक|


कुत्ते को दुनिया का सबसे फ्रेंडली जानवर माना जाता है| परन्तु चाइना को अगर देखा जाये तो इस बात से ताल्लुक नहीं रखते| चाइना में एक कुत्ते- बिल्ली के मांस खाने का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें उनके मुताबिक माने तो १० लाख  हज़ार से ज्यादा लोग भाग लेते हैं|



ये तस्वीरे जितनी दिखने में परेशान करने वाली हैं उतनी ही इन जानवरों के लिए दर्दनाक भी हैं| ये त्यौहार बहुत ही बड़े स्तर पर मनाया जाता है| जिसमे चाइना के सभी भागों से लोग हिस्सा लेते हैं|



वैसे तो इस त्यौहार के अलावा भी चाइना में कुत्ते-बिल्लियों का मांस शौकिया तौर पर खाया जाता है| वहां छोटे-छोटे बाज़ारों में कुत्ते-बिल्ली का मांस मिलना आम बात है|



गर्मियों  में आमतौर पर इसकी मांग बढ़ जाती है क्योंकि गर्मियों में लोग लोग ज्यादातर इनका मांस खाना पसंद करते हैं| और मजे की बाते देखे तो ज्यादातर कुत्तों के गले में पट्टा होता है इसका मतलब लोग अपने पालतू जानवरों को इस त्यौहार में बेच देते हैं|


काफी समय से कई एनिमल राइट्स वाली संस्थाओं की नजर इस त्यौहार पर थी| humane society international के अनुसार युलिन सरकार ने त्यौहार के समय कुत्ते-बिल्लियों के मांस बेचने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है| परन्तु यह प्रतिबन्ध हमेशा के लिए नहीं लगा है इसलिए एनिमल राइट्स संस्थाओं का संघर्ष अभी ख़तम नहीं हुआ| 

No comments:

Post a Comment